आमतौर पर हम स्टाइल मारने के लिए स्टाइलिश चश्मे पहनते हैं। लेकिन अगर आपके पास कोई स्टाइलिश चश्मा नहीं है, तो ये नन्हा सा टिड्डा आपसे स्टाइल के मामले में कहीं आगे है।
ऐसा इसलिए क्योंकि ये पहनता है एक ऐसा चश्मा जो इसे अलग दिखाने के अलावा करता है एक खास काम भी।
आप 3डी मूवी तो देखने जरूर गए होंगे। वहां मूवी शुरू होने से पहले आपको 3डी चश्मे दिए जाते हैं। इसकी वजह भी साफ है। ताकि आपको स्पेशल इफेक्ट्स आसानी से नजर आएं।
टिड्डे का चश्मा भी 3डी
इस टिड्डे का चश्मा भी 3डी है। इसे शोधकर्ताओं ने किसी खास मकसद से पहनाया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक सभी बगैर हड्डी वाले कीड़े-मकौड़े केवल 2डी में ही देख सकते हैं।
उन्हें ये जानना था कि अगर टिड्डे जैसे कीड़े को 3डी चश्मा पहना दिया जाए, तो वो रोशनी में कैसे बर्ताव करेगा?
इस शोध को अंजाम देने के लिए उन्होंने टिड्डे के लिए छोटा सा 3डी चश्मा दिया और उसे पहनाया भी। लेकिन इस शोध के नतीजे भी कमाल होंगे और उनका अभी इंतजार जारी है।
शायद हमसें भी अच्छी नजरें
3डी चश्मे का इस्तेमाल जितनी अच्छी हमारी आंखें नहीं कर सकती है, माना जा रहा है कि टिड्डे की आंखें उससे भी अच्छी तरह से प्रोसेस कर के रोशनी को लेकर परिणाम दे सकती हैं।
शोधकर्ता टिड्डे की इस नजर की मदद से रोबोट में 3डी विजन डालने के काम को आसानी के साथ अंजाम दे सकेंगे।
अपने इस शोध के बाद वैज्ञानिकों ने इस कीड़े को वापस अपनी जगह पर पहुंचा दिया।
इस औरत ने अपने स्तनों के दूध से बना लिया साबुन!