फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या! चोरों के हत्थे चढ़ गए 'बेबी जीसस'

Sat, 15 Dec 2012 11:28 AM IST
मैनचेस्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस का मौका है और ऐसे में जीसस के जन्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लेकिन मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर उस समय सनसनी फैल गई जब किसी मनचले ने 'बेबी जीसस' पर ही हाथ साफ कर दिया। 'भगवान के पुत्र' की चोरी पर एयरपोर्ट अधिकारी सकते में हैं और अपील की जा रही है कि जिसने भी बेबी जीसस को चुराया है वापस कर दे।
विज्ञापन


मामला मैनचेस्टर एयरपोर्ट का है। यहां क्रिसमस के मौके पर टर्मिनल के भीतर दो आकर्षक झांकियां लगाई जाती हैं। पहली झांकी जीसस के जन्मस्थान की है। यहां जीसस के पिता और मदर मैरी के साथ बेबी जीसस दिखाई दे रहे थे। दूसरी झांकी में पेड़ और नाचते हुए पेंगुइन हैं।

नन्हें जीसस और उनके परिवार की झांकी पिछले पांच सालों से लगाई जा रही थी लेकिन इस साल नन्हें जीसस पर चोरों की नजर पड़ गई। कुछ ही देर में अधिकारियों ने पाया कि बाकी सब तो सलामत है लेकिन मदर मैरी के पास से बेबी जीसस गायब हैं।
विज्ञापन


इस गुमशुदगी के पता चलते ही एयरपोर्ट अधिकारी हरकत में आ गए। घोषणा की गई कि जिसने भी बेबी को चुराया है, सहीसलामत वापस करदे, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। चूंकि क्रिसमस आने ही वाला है इससे एयरपोर्ट के यात्री भी बेबी को खोजने में लग गए।
विज्ञापन


बच्चे पूछ रहे थे जीसस का पता
एक तरफ जीसस की चोरी और दूसरी तरफ एयरपोर्ट पर आ जा रहे नन्हें बच्चों के ढेरों सवाल। ये बच्चे पूछ रहे थे कि मदर मैरी के बेबी कहां है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें