नशे करने के लिए कई जरिए हैं। कोई शराब पीता है तो कोई ड्रग्स लेता है। वहीं कुछ लोग इंजेक्शन भी लेते हैं।
हांलाकि ये सभी सेहत के लिए नुकसानदेह है, लेकिन फिर भी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब जल्द ही शराब का पाउडर यानी चूरा आसानी से खरीदी जा सकेगा।
पाउडर वाली इस शराब का नाम पैल्कोहोल रखा गया है। एक अमेरिकन कंपनी ने इस शराब को बनाया है और उनका कहना है कि इसे कई और तरीकों से भी लिया जा सकता है।