आपने मकड़ी के जाले तो अक्सर देखे होंगे, लेकिन यहां मकड़ी के जाले की वजह से एक पोस्टमैन अपना काम तक नहीं कर पा रहा है।
आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हो गया, जो ये डाकिया चिट्ठी तक नहीं बांटना चाह रहा। तो हम आपको बता दें कि ये कोई मजाक नहीं है।
अब आ गया जानवरों के लिए भी कंडोम
मिरर की ख्ाबर के अनुसार, एक बड़े व्यवसायी स्टुअर्ट रॉबर्टसन रीड के घर के बाहर एक विशालकाय मकड़ी ने एक बहुत बड़ा जाल बुन रखा है। जिसकी वजह से उनके घर किसी का आना-जाना मुश्किल हो गया है।
बूझो तो जानें, ये शेर है या कुछ और...?
स्टुअर्ट का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं होता है, कि कोई मकड़ी इतना बड़ा जाल भी बुन सकती है। स्टुअर्ट मकड़ियों से बेहद प्यार करते हैं और नहीं चाहते हैं कि किसी भी हालत में उसका जाल टूटे।
चूहे का रेस्क्यू: अरे भाई थोड़ा धीरे चल, वरना मैं गिर जाऊंगा
स्टुअर्ट के गेट पर इस मकड़ी ने एक छोर से दूसरे छोर तक जाल तान रखा है। एक दिन रात को स्टुअर्ट को एक खत मिला।
जिसमें एक चेक के साथ एक सुझाव भी दिया हुआ था, कि उन्हें एक दूसरा विकल्प तलाश करने की जरूरत है। ताकि चिट्ठी देने में देरी न हो।
देश-दुनिया की हैरतअंगेज खबरें पढ़ने और तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करे।http://goo.gl/ZF5g9G