फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्ली ने किया बाहर निकलने से इनकार, बुलानी पड़ी पुलिस

Sun, 08 Sep 2013 12:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा नहीं है कि सिर्फ चोरों को पकड़ने के लिए ही पुलिस को जोर आजमाइश करनी पड़ती है। कभी-कभी जानवर भी पुलिस को परेशान कर देते हैं।
विज्ञापन


अब इस घटना को ही ले लीजिए। जहां एक बिल्ली ने पुलिस को अपने आगे हार मानने पर मजबूर कर दिया।

क्रेजीन्यूज की खबर के अनुसार, एक बिल्ली गलती से कार के इंजन में घुस गई और लाख कोशिश के बाद भी उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।

हर बार कार का मालिक उसे बाहर निकालने की कोशिश करता लेकिन वो बाहर ही नहीं निकलती। रोडे आइलैंड के क्रिस्टीन हैरिंगटन जब लाख कोशिशों के बाद भी बिल्ली को बाहर नहीं निकाल सके तो उन्होंने मजबूरी में पुलिस को फोन  कर दिया।

लेकिन दिलचस्प बात ये है कि पुलिस को भी बिल्ली को बाहर निकालने में करीब 45 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें