फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार हैं? इस खबर को पढ़िए और पाइए नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलैंड के एक बेरोज़गार ने अपनी बेहाली दिखाने के लिए एक वेबसाइट बनाई और बस उसके दिन फिर गए। ख़बरों के अनुसार उसे फिर से नौकरी मिल गई है।
विज्ञापन


इस वेबसाइट में दिखाया गया है कि मल्टीमीडिया डिज़ाइनर, नीक गूरेन, एक सोफ़े पर कच्छा पहने अधलेटे पड़े हैं और चिप्स खा रहे हैं। इसमें लिखा है, "इस समय, जब आप इसे पढ़ रहे हैं, नीक अकेले और बेरोज़गार हैं।"

वेबसाइट में उन्होंने अपना सीवी दिया था और उन प्रोजेक्ट्स की लिस्ट थी जिन पर उन्होंने काम किया था।

नीक ने लिखा था कि उन्हें नौकरी में रखना सस्ता पड़ेगा क्योंकि वह अपनी कॉफ़ी में दूध या चीनी नहीं डालते।

एक ग्राफ़ के ज़रिए यह भी बताया गया था कि उन्हें अपनी टीम में शामिल करने से कैसे कंपनी की क्रिएटिविटी और सेक्स अपील पूरी तरह बदल जाएगी।
विज्ञापन

शैंपेन

एनआरसी हैंडेल्सब्लेड दैनिक के अनुसार पिछले साल सितंबर में जब यह वेबसाइट बनाई गई थी तब इससे एक सनसनी फैल गई थी और अब नीक को एक पीआर फ़र्म में नौकरी मिल गई है।

अख़बार के अनुसार नीक को "करीब 50 प्रस्ताव" मिले थे और उनके पास इनमें से ठीक को चुनने की आज़ादी थी।

उनकी वेबसाइट पर अब एक नई तस्वीर लगी है जिसमें उन्हें ऑफ़िस में कुर्सी पर बैठकर शैंपेन की बोतल खोलते हुए दिखाया गया है।

इसमें लिखा है, "इस समय, जब आप इसे पढ़ रहे हैं, नीक अपने चिप्स को शैंपेन से धो रहे हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें