आईरिश सी के ऊपर से गुजरने वाली प्लेन अपने हर सफर की तरह ही ये उड़ान भी भर रही थी।
विमान चालकों को जरा भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें विमान को डेस्टिनेशन प्वांइट पर पहुंचने से पहले ही रोकना पड़ेगा।
विमान पर सबकुछ ठीक था। कहीं से किसी चिंगारी निकलने या फिर आग भड़कने की उम्मीद नहीं थी और तभी...
विमान अचानक हो गया गर्म
बोइंग 747 नाम का ये विमान अपने डेक वाले एरिया में जानवरों को भर के एक जगह से दूसरे जगह उतारने जा रहा था।
विमान के अंदर कई सारी गाएं भरी हुई थी। अचानक ही विमान का फायर सिग्नल जोरों से आवाज करने लगा। आवाज सुनते ही सभी विमान चालक सत्ते में आ गए।
उन्हें लगा कि इस बात की पूरी तरह से सावधानी बरती गई है कि विमान में आग न लगे, तो फिर आखिर फायर अलार्म बजा कैसे?
गाएं बनी जंजाल
जैसी ही अलार्म बजा, उड़ते विमान में मौजूद कर्मी डेक पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि वहां कहीं से भी धुंआ नहीं उठ रहा है और ना हीं आग निकल रही है।
लेकिन उन लोगों ने जो महसूस किया वो थी विमान के डेक की गर्मी। दरअसल, डेक में इतनी सारी गाएं थी कि पूरा डेक गर्म हो चुका था।
अगर डेक को खाली नहीं करवाया जाता तो गर्मी के कारण उसमें आग भड़क सकती थी। इसलिए विमान चालकों ने एक सूझ-बूझ भरा फैसला लिया।
रोक दी विमान
वहां की सिविल ऐवियेशन ऑथोरिटी ने ये फैसला लिया कि विमान को लंडन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतारना सही होगा।
उन्होंने ऐसा ही किया। उस विमान में मौजूद सभी 390 गायों को विमान को गर्म करने के लिए हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतार दिया गया।
किसी भी विमान कर्मी को जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है।