फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चश्मा लगाने वालों को जल्दी मिलती है नौकरी

Wed, 31 Oct 2012 11:49 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
चश्मे का संबंध नजर से है लेकिन आप  से सुनकर हैरान रह जाएंगे कि चश्मा नौकरी दिलाने में भी सहायक है। अगर आप चश्मा लगाते हैं, तो नौकरी देने वालों की नजर सबसे पहले आप पर पड़ती है। चश्मा और नौकरी का कोई रिश्ता भी हो सकता है, यह जानकर आपको शायद हैरानी हो, लेकिन सच यह है कि चश्मा पहनने से आपकी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। हाल ही में हुए एक रिसर्च के मुताबिक चश्मा लगाने से किसी का भी लुक एक प्रोफेशनल की तरह ज्यादा सटीक लगता है। नौकरी दिलाने वाली कई बेवसाइट्स भी इस बात से इत्तिफाक रखती हैं।
विज्ञापन


इस मसले पर इग्लैंड में किए गए एक अध्ययधन के मुताबिक एक तिहाई युवा भी ऐसा मानते हैं कि चश्मा उनके लुक को ज्यादा प्रोफेशनल बनाता है जबकि करीब 43 फीसदी युवा ऐसा मानते हैं कि चश्मा पहनने से वे ज्यादा बुद्धिमान दिखते हैं। चश्मा पहनने को लेकर किए गए रिसर्च से कई ऐसे तथ्य समाने आए हैं जो चौंकाने वाले तो नहीं कहे जा सकते, पर अचरज से भरे जरूर हैं।

ब्रिटेन में किए गए एक दूसरे अध्ययन के मुताबिक चश्मा पहने के बाद लोग होशियार और बुद्धिमान इसलिए दिखते हैं क्योंकि लोगों के दिमाग में यह इमेज बनी हुई है कि अगर आप ज्यादा पढ़ेंगे तो आपको अपनी आंखों की दिक्कतों की वजह से चश्मा पहनना पड़ेगा । इसे दूसरे तरीके से समझें तो अगर आप चश्मा पहनते हैं तो इसका मतलब यह है कि आप ज्यादा पढ़ाकू हैं और ऐसा मान लिया जाता है कि अगर आप पढ़ाकू हैं तो बुद्धिमान तो होंगे ही। दृष्टि के मामलों के जानकार और सलाहकार डॉक्टर सुसन ब्लेकेनी के मुताबिक चश्मे को लेकर लोगों के विचारों में काफी बदलाव आए हैं हालांकि डॉक्टर ब्लेकेनी का मानना है कि फैशन ट्रेंड और चश्मे को लेकर अलग-अलग सोच के अलावा चश्मे की उपयोगिता चीजों को ज्यादा साफ.-साफ देखने को लेकर है।
विज्ञापन


ब्रिटेन के एक नामी यूनिवर्सिटी में ऑर्गेनाइजेशनल साइकोलॉजी के प्रोफेसर कैरी कूपर के मुताबिक यह संभव है कि चश्मे को पहनने के बाद कुछ लोग ज्यादा आत्मविश्वासी दिखें। हो सकता है कि चश्मा पहने की वजह से आपमें जो आत्मविश्वास आया हो, उसकी वजह से आप किसी इंटरव्यू को आसानी से पास कर लें, और फिर आपके मन में यह धारणा बन गई हो कि चश्मे की वजह से नौकरी मिली। वैसे इस पर बहस की गुंजाइश है, लेकिन अगर आप भी किसी इंटरव्यू से पहले चश्मा लगाने का मन बना रहे हैं तो एक बात का ख्याल रखिएगा,अपने चेहरे के हिसाब से ही फ्रेम तय कीजिएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें