वजन घटाना और छरहरा नजर आना आजकल की जरूरत और शौक, दोनों ही बन चुके हैं। आपने लोगों को वजन घटाने के कई तरीके अपनाते हुए देखा होगा, लेकिन ये बिल्कुल नया और अनूठा तरीका है।
इंफॉर्मेशन नाइजीरिया की खबर के अनुसार, वजन घटाने के लिए लोग आजकल रुई को नारंगी के जूस या नींबू के जूस में मिलाकर खा रहे हैं।
पति के शुक्राणुओं को सुरक्षित रखना चाहती है ये
इंटरनेट पर तेजी से प्रचलित हुआ ये तरीका अब लोगों के घर तक पहुंच चुका है। आपको यकीन नहीं होगा लेकिन इन कॉटन बॉल को खाने के सुझाव वाले कई ब्लॉग भी हैं।
हैरतअंगेज! नाक और कान से बना लिए गहने
इस नुस्खे का पता तब चला जब मॉडल ब्रिया मर्फी ने ये बात कही कि मॉडल परफेक्ट शेप में रहने के लिए रुई का इस्तेमाल करती हैं।
कॉटन बॉल खाने के पीछे कारण ये है इसे खाने से शख्स की भूख तो मिट जाती है, लेकिन अनचाहा वजन नहीं बढ़ता। कुछ लोग तो सिर्फ इन बॉल पर ही रहते हैं और कुछ खाने से पहले इनका इस्तेमाल करते हैं।
हैरतअंगेज! क्या आप बता सकते हैं कि ये क्या है?
हालांकि, मेडिकल की दुनिया में इसे काफी खतरनाक माना जाता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि बाजार में मिलने वाली ज्यादातर कॉटन असली नहीं होती। ये विभिन्न कृत्रिम रेशों से बनी होती है, जिसमें ब्लीच और अन्य रसायन होते हैं।
जब पेशाब करते-करते आ गया सांप...
ऐसे में इसे खाने से वजन जरूर घट सकता है, लेकिन साथ ही कई तरह की गंभीर बीमारियां होने का खतरा भी बना रहता है।