भाई-बहन थे और बन गए पति-पत्नी। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन जिस रिश्ते को उन्होंने तीन साल तक दुनिया की नजर से छिपाकर रखा वो खुद-ब-खुद कमजोर पड़ गया।
चीन के ग्वांगझू में रहने वाले ली जियांग और सन वेन अपनी शादी से बेहद खुश थे। दोनों की पहली मुलाकात यूनिवर्सिटी के एक समारोह में साल 2007 में हुई थी और वहीं दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे।
बूढे ने इश्क में क्या किया
ई चाइना सिटीज डॉट कॉम के मुताबिक, दो साल बाद ही फरवरी 2009 में दोनों ने गुपचुप तरीके से, बिना घरवालों को बिना बताए शादी कर ली। यहां तक कि उन्होंने कभी भी इस बात का जिक्र तक नहीं किया कि दोनों शादीशुदा हैं।
2012 खत्म होने को था जब ली ने अपने पिता से कहा कि उसे एक लड़की पसंद है और वो उससे शादी करना चाहता है। कुछ दिन बाद ली का परिवार सन से मिलने के लिए राजी हो गया। लेकिन सन को देखते ही परिवार वालों के होश फाख्ता हो गए क्योंकि सन, ली के पिता की ही बेटी थी।
धरे गए मियां-बीवी
दरअसल ली के पिता और सन की मां एक-जमाने में प्रेमी-प्रेमिका थे और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे। हालांकि दोनों की शादी तो नहीं हो सकी थी, लेकिन उस समय संभवत: सन की मां गर्भवती थी। इस लिहाज से वो ली की बहन हुई।
नई नवेली के बिस्तर पर सांप
इसके बाद परिवार ने साफ तौर पर शादी के लिए मना कर दिया लेकिन शादी तो पहले ही हो चुकी थी। अब ली और सन ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, देखते हैं कोर्ट उन्हें क्या मानती है, भाई-बहन या फिर पति-पत्नी।