फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाद का मारा, उल्लू बेचारा, इतना खाया कि...

Tue, 15 Jan 2013 09:25 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

स्वाद बड़ी चीज है और इसी के चक्कर में लोग जीभ पर कंट्रोल नहीं कर पाते। लेकिन यहां बात इंसान की नहीं उस पेटू उल्लू की हो रही है जो जरूरत से ज्यादा खाकर गिर पड़ा। गिरा तो गिरा, उल्लू का पेट इतना फूल गया कि वो गिरने के बाद दोबारा उड़ान भरने के काबिल भी नहीं रहा।

ये वाकया केलीफोर्निया का है जहां लांग बीच के नेचर प्रिजर्व पार्क में एक उल्लू ने नदी किनारे एक कूट (पानी का पक्षी) का शिकार किया। शिकार के बाद उल्लू ने मजे से दावत उड़ाई। आधी से ज्यादा कूट का भोजन करने के बाद जब उल्लू उड़ने लगा तो उड़ नहीं पाया और 50 फीट की ऊंचाई पर जाते ही धड़ाम से नीचे आ गिरा। पीठ के बल गिरा उल्लू पलटकर कर उड़ने के काबिल नहीं रहा। कारण, उसका पेट इतना फूल चुका था कि उल्लू पलट नहीं पाया और उलटा ही जमीन पर पड़ा रहा।
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार लाल पूंछ वाले इस हॉक प्रजाति के उल्लू को नीचे गिरते देख एक फोटोग्राफर ने उसका फोटो खींच लिया। फोटो फ्लैश चलने के बावजूद जब उल्लू नहीं उड़ा तो फोटोग्राफर को उल्लू के जख्मी होने का अंदेशा हुआ और उसने वाइल्ड लाइफ रिकवरी टीम को बुला लिया।
विज्ञापन


टीम के सदस्य उल्लू को उठा कर रिकवरी वैन में ले गए। वहां कुछ राहत के बाद उल्लू को फिर उड़ाया गया लेकिन वो पेड़ पर जाकर बैठ गया। रिकवरी टीम केसदस्यों के अनुसार उल्लू ने जरूरत से ज्यादा खा लिया था और इसी के चलते उसका पेट फूल गया। जब खाना खाकर वो उड़ान भरने लगा तो अपना ही वजन संभाल नहीं पाया और गिर पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें