फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...उफ कितना शोर मचाती है ये पब्लिक

Wed, 05 Dec 2012 11:50 AM IST
सुराबाया/इंडोनेशिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी चिड़ियाघर गए हैं आप! वहां पिंजरों में बंद जानवरों के शोर शराबे में आपको मजा भी आया होगा। लेकिन सुराबाया के चिड़ियाघर में बंद ऑरंगुटान महाशय को शोर शराबा और चिल्लपों कतई पसंद नहीं। इंडोनेशिया के मशहूर चिड़ियाघर में ये महाशय विजिटर के शोर से इतना उकता जाते हैं कि कानों में अंगुलियां डाल बैठ जाते हैं।
विज्ञापन


डेलीमेल के अनुसार चिड़ियाघर में आने वाले दर्शक इस ऑरंगुटान की निराली अदा पर खुश हो जाते हैं। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर राबटर्स पुडांटो के अनुसार जब वो पिंजरे की तरफ गया तो मैं आश्चर्यचकित रह गया कि ऑरंगुटान आराम से कान में अंगुलियां ठूंस कर बैठा था- मानों जता रहा हो कि ज्यादा शोर मत करो, देखो और आगे चलो

चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार आजकल ये समझदार ऑरंगुटान दर्शकों को काफी भा रहा है। जब इसका मन होता है ये फलों के लालच में दर्शकों का मनोरंजन करता है। जब ये थक जाता है तो कान में अंगुलियां डाल कर एक ओर बैठ जाता है। दर्शक समझ जाते हैं और ऑरंगुटान को आराम देते हुए आगे बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें