इस सूअर का वजन करीब 1 टन है। जिसे देखकर आप शायद ही उसे सूअर कहना पसंद करेंगे। देखने में ये किसी हाथी के बच्चे सा ही लगता है। पर क्या आप जानना नहीं चाहेंगे ऐसा कैसे और क्यों हुआ?
ये क्या! खोपड़ी के बाहर निकला हुआ था इस बच्ची का दिमाग
डेली मेल की खबर के अनुसार, इस 1 टन के सूअर को बीते दिनों सार्वजनिक रूप से मारा गया। इसी के साथ सूअर के मालिक को प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता के लिए बनाते हैं सूअर को हाथी
ताइवान में हुई इस प्रतियोगिता के तहत इस सूअर को इतना खिलाया गया था कि वो सामान्य सूअर से 10 गुना बड़ा हो गया था। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाला ये अकेला सूअर नहीं था।
हैरतअंगेज! इस मादा को जिसने देखा, देखता ही रह गया
प्रतियोगिता का आयोजन सानहसिया तिजुशिह टेंपल द्वारा आयोजित किया गया था। विजेता रहे इस सूअर का वजन करीब 936 किलोग्राम था।
ईश्वर खुश होते हैं
ताइवान में किसान अपने सूअरों को खूब भरभरकर खिलाते हैं। यहां एक वार्षिकोत्सव मनाया जाता है जिसमें सबसे वजनदार सूअर के मालिक को ही विजेता घोषित किया जाता है।
'मेरे घर में घूमते हैं भूत' पढ़ें इस औरत के खौफ की सच्ची कहानी
इसके बाद इस सूअर को सबके सामने मारा जाता है। ताइवान में लोगों की ऐसी आस्था है कि ऐसा करने से ईश्वर खुश होते हैं।
हालांकि ये परंपरा काफी पुरानी है लेकिन अब इसे कई तरह के विवादों का भी सामना करना पड़ रहा है। विवाद जानवर के साथ होने वाली क्रूरता के चलते है।