फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली डेट बनी खतरनाक, दिल की बजाय लूट ली कार

Thu, 25 Apr 2013 09:34 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार की पहली डेट को हर कोई यादगार बनाना चाहता है। ऐसा ही कुछ वो युवती चाहती थी लेकिन उसके साथ रोमांस करने की बजाय प्रेमी ने उसे बंदूक की नोंक पर लूट लिया।
विज्ञापन


हफपोस्ट के अनुसार फ्लोरिडा में नमेहा मिलन अपनी पहली डेट को कभी नहीं भूल पाएगी। इस डेट पर मिलन के कथित प्रेमी ने उसका दिल चुराने की बजाय कार और पर्स पर डाका डाल दिया।

मिलन ने पुलिस को बताया कि 21 साल की मिलन ने अपने जन्मदिन के मौके पर 19 साल के डोनाल्ड बर्नाड मेकगी के साथ बाहर जाने का प्लान बनाया। मेकगी काफी दिनों से मिलन को मैसेज करके डेट पर जाने की गुजारिश कर रहा था।
विज्ञापन


ये ज़ोड़ा बेनटोन बीच की तरफ गया। यहां मेकगी ने कहा कि उसका भाई भी आ रहा है। दोनो मेकगी के भाई का इंतजार करने लगे।

यहां अचानक मेकगी ने बंदूक निकाल ली और मिलन का पर्स छीनने की कोशिश करने लगा। मिलन ने पर्स बचाने का प्रयास किया लेकिन मेकगी ने बंदूक के दम उसे धमकाते हुए पर्स छीनकर उसे कार से उतार दिया।
विज्ञापन


मिलन ने तुरंत पुलिस को फोन किया और पुलिस ने मेकगी को इंटरस्टेट 95 पर हिरासत में ले लिया। भागने की कोशिश में मेकगी ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

मिलन ने कहा कि वो इस डेट को कभी नहीं भूल पाएगी क्योंकि ये उसकी जिंदगी की सबसे खराब डेट थी। मिलन ने कहा कि अब वो किसी के साथ डेट पर नहीं जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें