फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानी पाने के लिए यहां बुड्ढे करते हैं कुत्ते से शादी

Thu, 04 Apr 2013 09:20 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी के जवान होते ही शादी के प्रस्तावों की भीड़ लग जाती है। कई लोग जवानी बरकरार रखने के लिए कम उम्र लड़कियों से शादी कर लेते हैं। लेकिन कोई जवानी को वापस पाने के लिए कुत्ते से ब्याह रचा ले, ये बात कुछ हजम नहीं होती।
विज्ञापन


बात हजम भले ही न हो लेकन नेपाल में एक जनजाति में इस तरह के शादी ब्याह होते रहते हैं। नेपाल की थारू जनजाति में जवानी वापस पाने के इच्छुक बुजुर्ग लोग कुत्ते से शादी रचा लेते हैं।

यहां मान्यता है कि अगर बुजुर्ग कुत्ते से शादी कर ले तो उसके शरीर में युवाओं जैसा जोश आ जाता है।

यहां ऐसा भी माना जाता है कि कुत्ते से शादी करने के बाद घर परिवार में खुशहाली आती है। इसी प्रयास में कई गरीब लोग समृद्धि के लिए कुत्ते से विवाह करते हैं और बाकायदा पंडितों को भोज कराते हैं।
विज्ञापन


कुत्ते से शादी का एक अनोखा रिवाज झारखंड की एक जनजाति में भी है। यहां बच्चों की शादी कुत्ते से कराई जाती है। वो बच्चे जिनके मुंह में ऊपर का दांत पहले निकला हो, उनकी शादी कुत्ते से करा दी जाती है।

कहते हैं कि ऐसे दांत वाले बच्चे के वैवाहिक जीवन में परेशानी आती है। उपचार हेतू कुत्ते से उसका विवाह करा दिया जाता है और माना जाता है कि कुत्ता सारी विपत्तियों को अपने ऊपर झेल लेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें