फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

86 की उम्र में खाई वियाग्रा, चली गई आंखें!

Wed, 05 Dec 2012 10:07 AM IST
मैनहैटन।
विज्ञापन
विज्ञापन
जो लोग वियाग्रा को खाकर अपने बुढ़ापे को रंगीन बनाने का सपना देख रहे हैं या अपनी रातों को रंगीन बनाते हैं, उनके लिए यह खबर चेतावनी से कम नहीं है। अमेरिका के एक 86 साल का आदमी वियाग्रा खाकर अपनी आंखों की रोशनी से हाथ धो बैठा है।  86 साल के एंथनी एंड्रेसाकिस ने दावा किया कि जब से उसने वियाग्रा का सेवन शुरू किया है तब से उसकी आंखों की रोशनी कम होने लगी और अब लगभग पूरी तरह आंखों की रोशनी खोने की कगार पर है।
विज्ञापन


उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज करने से पहले जब उसका बयान लिया तो उसने बताया कि अप्रैल 2012 से उसने वियाग्रा का सेवन शुरू किया, तब से उसकी आंखों में जलन होने लगी और फिर आंखों की रोशनी कम हो गई। उसने डॉक्टर से संपर्क किया और कुछ दिन इलाज के बाद आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई।

एंथनी का दावा है कि ये सब वियाग्रा खाने से हुआ है। उसने मैनहैटन फेडरल कोर्ट में वियाग्रा बनाने वाली एक कंपनी फाइजर के खिलाफ  केस भी ठोक दिया है। एंथनी ने कोर्ट से मांग की है कि इस दवा की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


न्यूयार्क पोस्ट की खबर के मुताबिक एंथनी ने कोर्ट से कहा कि उसने इस संबंध में फाइजर कंपनी को भी पत्र लिखा, जिसमें जवाब आया कि हो सकता है वो दवा का साइड इफेक्ट हो,  थोड़े दिन में ठीक हो जाएगा, लेकिन अब मैंने दवा लेना बंद कर दी है, तब भी आंखें ठीक नहीं हुई हैं। कोर्ट ने फिलहाल मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बताते चलें कि वियाग्रा फाइजर कंपनी की वो दवा है, जिसे खाकर शरीर में यौन उत्तेजना पैदा होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें