फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'चाबी' से खुल जाएगा इंटरनेट अकाउंट

Wed, 23 Jan 2013 12:02 PM IST
लंदन।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज भी बहुत से लोग इंटरनेट अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं। ऐसे में उन्हें या तो पासवर्ड रीसेट करना पड़ता है या नए पासवर्ड की रिकवेस्ट भेजनी पड़ती है। अब ये जतन नहीं करने पड़ेंगे क्योंकि जल्द ही गूगल सर्च इंजन एक नया प्रयोग करने जा रहा है। इस नये प्रयोग में आपको पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपके अकाउंट के पासवर्ड का काम अब आपका मोबाइल, चाबी या ज्वैलरी करेगी।
विज्ञापन


गूगल सर्च इंजन इस परियोजना पर काम कर रहा है जिससे आपको अपना अकाउंट एक्सेस करने के लिए पासवर्ड फीड करने की बजाय किसी भौतिक वस्तु की मदद लेनी होगी। डेली मेल के अनुसार गूगल के सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स इस विषय पर अपनी रिपोर्ट अगले महीने पेश करेंगे। इसकी तकनीक एक छोटी से यूएसबी पर काम करेगी। एक्सपर्ट इस पर काम कर रहे हैं।

इसके तहत आपकी चाबी, मोबाइल फोन या ज्वैलरी जैसे रोजमर्रा के सामानन और उपकरणों में एक चिप लगी होगी और कंप्यूटर में लगी यूएसबी ड्राइव इसे रीड कर आपके अकाउंट में लॉग इन करने में आपकी मदद करेगी। यह तकनीक पासवर्ड चोरी होने और आपके अकाउंट के दुरुपयोग होने से आपको बचाएगी। इससे उन लोगों को फायदा होगा जो अपने पासवर्ड भूल जाने पर सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें