फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आंधी आए या तूफान, छतरी नहीं छोड़ेगी साथ

Thu, 04 Oct 2012 01:21 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आपको तेज हवाओं के बीच छतरी खोलते समय उसके उड़ जाने या टूट जाने का डर नहीं सताएगा। एक ऐसी छतरी तैयार की गई, जिस पर तूफानी हवाओं का बिल्कुल असर नहीं होगा। आंधी हो या तूफान, यह आपका साथ नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन


‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने एक ऐसी छतरी तैयार की है, जो 113 किलोमीटर प्रति घंटा की गति वाली आंधी का भी मुकाबला कर सकेगी। जबकि सामान्य छतरियां तो 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति की हवा में भी उलट-पुलट जाती हैं। नीदरलैंड में इस छतरी को तैयार किया गया है। इसे ‘सेंज’ नाम दिया गया है।

यह एक डच इंजीनियरिंग छात्र के दिमाग की उपज है। इस छात्र की तीन छतरी एक सप्ताह के भीतर टूट गई, जिसके बाद उसने ऐसी मजबूत छतरी तैयार करने की सोची। इसके लिए उसने अपने दो दोस्तों की मदद ली और अब वह इसे विश्व भर में बेच रहा है। छतरी की शुरुआती कीमत 33 अमेरिकी डॉलर है। इससे जुड़े अध्ययन को जर्नल ‘अप्लायड एरगोनॉमिक्स’ में प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें