फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजूबा, ऐसा गधा जो पीता है बकरी का दूध

Fri, 25 Oct 2013 12:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने लोगों को घर के अंदर कुत्ता, बिल्ली, चूहे , सांप और न जाने क्या-क्या पालते देखा होगा लेकिन क्या कभी किसी को घर के अंदर गधा पालते देखा है?
विज्ञापन


डेली मेल की खबर के अनुसार, इस परिवार ने एक छोटे से गधे को घर के अंदरही पाल रखा है। और अब ये गधा, इनके परिवार का हिस्सा है।

प्रेग्नेंसी की 9 ऐसी तस्वीरें, जो आपने आज तक नहीं देखी होंगी

49 वर्षीय जेन नेल्सन इस गधे की देखभाल ठीक उसी तरह करती हैं, जैसे कोई मां अपने बच्चे की। वो इसकी देखभाल के लिए रातभर जगी रहती हैं।

इस परिवार ने गधे का नाम होप रखा है। दरअसल हुआ कुछ यूं कि जब इस गधे का जन्म हुआ, तभी इसकी मां ने इसे छोड़ दिया।

17 ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देखकर कहेंगे अरे वाह!

जिसके बाद इस किसान परिवार ने इसे अपना लिया और अब ये उनके बेटे की तरह बन गया है।

ये नन्हा गधा, किसी वयस्क लैब्रेडॉर कुत्ते जितना ही बड़ा है और जेन को अपनी मां मानता है। ये गधा मेडिटेरानियन प्रजाति का है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 2,500 पौंड है।

जेन बताती हैं कि वो जहां भी जाती हैं ये उनके पीछे-पीछे घूमता है। जेन, होप के खाने-पीने का पूरा ख्याल रखती हैं और वो उसे बकरी का दूध पिलाती हैं।



















'जरा इधर भी' की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें