फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को पॉलीथीन में भरकर मां हो गई फरार

Tue, 25 Jun 2013 01:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने कलयुगी बेटे-बेटी के किस्से तो बहुत सुने होंगे लेकिन इस दुनिया में ऐसी मांओं की भी कमी नहीं है, जिन्होंने मां शब्द को शर्मसार किया है।
विज्ञापन


आपको चीन का वो बच्चा याद है, जिसे उसकी मां ने टॉयलेट में बहा दिया था और अब स्पेन में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

डेली मेल की खबर के अनुसार, स्पेन में एक मां ने अपने दो दिन के बच्चे को प्लास्टिक बैग में बांधकर नाले में फेंक दिया। हालांकि मां तो उसे फेंककर भाग गई थी लेकिन पुलिस तफ्तीश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दरअसल, पडोसियों को काफी देर से नाले के पास से किसी के रोने की आवाज आ रही थी। उन्हें लगा कि नाले में कोई जानवर फंस गया है। उन्होंने पुलिस को फोन करके बुलाया। पुलिस ने जब नाले की सफाई की तो एक प्लास्टिक बैग मिला, जिसमें दो दिन का एक बच्चा था।
विज्ञापन


बैग में एक सुराख भी किया गया था, जिसकी मदद से बच्चा सांस ले पा रहा था। लेकिन बच्चे की हालत काफी खराब थी। उसे जगह-जगह चोट तो लगी ही थी साथ ही उसका एक हाथ भी टूट गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दिलचस्प बात ये रही कि बच्चे को नाले में फेंकने के बाद बच्चे की मां उसी अस्पताल में भर्ती थी। उसने डॉक्टरों से झूठ कहा था कि उसका गर्भपात हो गया है।

बाद में पुलिस ने शक के आधार पर जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल लिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं दूसरी ओर बच्चे की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है लेकिन जान का खतरा टल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें