फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब, चंद्रमा से भी अधिक चमकीला है नया धूमकेतु S1

Wed, 03 Oct 2012 03:20 PM IST
वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में खोजा गया एक धूमकेतु आकाश में सबसे चमकीला सितारा बन सकता है। यहां तक कि यह चंद्रमा से भी अधिक चमकदार हो सकता है। रूस के खगोलविदों की टीम ने यह दावा किया है, टीम में भारतीय मूल का एक वैज्ञानिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


‘नेशनल जियोग्राफिक’ की रिपोर्ट के मुताबिक खगोलविदों ने हाल ही में पृथ्वी से 90 लाख किमी दूर धूमकेतु 2012 एसवन (आईएसओएन) को देखा। यह वर्तमान में शनि और बृहस्पति के बीच सीधी रेखा में चमक रहा है। लेकिन जैसे ही सूर्य का गुरुत्वाकर्षण इसको अपने समीप खींचेगा, बर्फ और धूल नष्ट हो जाएगी और अरबों मील लंबी पूंछ का आकार ग्रहण कर लेगी।

तीन किमी चौड़ा यह धूमकेतु 2013 के अंत और 2014 के शुरू में कुछ महीनों के लिए अधिक करीब से दिखाई दे सकता है। खगोल विशेषज्ञ रमिंदर सिंह सामरा ने कहा कि अगर यह धूमकेतु उम्मीदों के मुताबिक जीवित रहा तो इतिहास में सबसे चमकीला सितारा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें