फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागे नहीं तो आपके पैसे चट कर जाएगी ये अलार्म घड़ी

Tue, 18 Jun 2013 02:51 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह-सवेरे बिस्तर से उठने की तकलीफ हर एक की है। सुबह टाइम से उठने के लिए हम अलार्म तो जरूर लगाते हैं लेकिन उठते कभी नहीं। लेकिन अब अगर आपने ऐसा किया तो आपको इसकी कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन


ये अलार्म आपको कुछ सैकेंड की मोहलत भले ही दे दे लेकिन उसके बाद ये आपके पैसे खा जाएगा। अगर आपने समय रहते इसे बंद नहीं किया तो जितने रुपये का नोट आप इसके ऊपर लगाएंगे, ये मशीन खा जाएगी।

देखें वीडियो:


रिच ऑस्लोन ने इस अलार्म घड़ी को बनाया है। उनका कहना है कि उन्होंने स्पार्कफन क्लॉककिट और यूएसबी पेपर श्रेडर की मदद से इसे बनाया है।

इस अलार्म घड़ी में ऐसी व्यवस्था है कि यदि आप अलार्म बजने के कुछ सैकेंड में इसे बंद नहीं करते हैं तो आपका लगाया नोट अलार्म क्लॉक के भीतर बने बॉक्स में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि बाद में इस नोट को निकाला जा सकता है या नहीं। लेकिन ये नए तरीके का अलार्म क्लॉक है जो लोगों को पैसे खोने के डर से समय पर जागने पर मजबूर कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें