आपने जब कभी किसी मां को उसके बच्चे के साथ देखा होगा तब उस पल को कभी नहीं मिस किया होगा जब मां अपने बच्चों को डांटती है और उसे कई चीजों के लिए मना करती है।
लेकिन इस मां की कहानी सबसे अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि बी मार्शल नाम की ये महिला एक तीन साल के बच्चे की मां है।
वो अपने बच्चे को गलत काम करते हुए या फिर गंदी आदत की लत देखते हुए भी कभी नहीं रोकती है। इसे 'येस पेरेंटिंग' का नाम दिया गया है।
तार भी काट दें तो भी चुप
बी का कहना है कि उसका बच्चा जब उसके मोबाइल चार्जर का तार भी खाता है तो भी वो उसे कभी मना नहीं करती है।
बी का मानना है कि बच्चों को रोकने से वो गलत काम करने और गंदी आदतें बना लेने के लिए उत्तेजित होते हैं।
बी अपने बच्चे को रात भर टीवी देखने, आइसक्रीम खाने और या फिर कोई भी नियम कानून बनाने के लिए जोर जबरदस्ती नहीं करती हैं।
सभी को होना चाहिए ऐसा
बी कहती हैं कि उनके पहले बच्चे के बाद उनकी दूसरा बच्चा भी होने वाला है। लेकिन वो फिर भी कभी घर में या बाहर बच्चों के लिए न शब्द का इस्तेमाल नहीं करती।
बी ने दुनिया भर के सभी मां-बाप को उसके जैसा बनने की सलाह दी है। उसने अपनी बात में ये भी जोड़ा है कि कुछ गलत असर पड़ने पर बच्चे खुद ही सीख जाते हैं।
बंदर नहीं, यहां हर शेर सोता है पेड़ पर, यकीन न हो तो देखें
वैज्ञानिक ने मधुमक्खियों के साथ किया हैरान कर देने वाला प्रयोग