फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को बचाने के लिए मां ने काट खाया कुत्ते का कान!

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल की वो छोटी सी बच्ची अपने घर के बाहर मां के साथ घूमने निकली थी। वो अपने घर के बाहर निकली थी कि बच्ची की मां का ध्यान कहीं और चला गया।
विज्ञापन


जरा देर बाद जब वो पीछे पलटी तो उसने देखा कि उसकी नन्ही सी बच्ची मैकेंजी को एक कुत्ता परेशान कर रहा है।

जब तक वो उसके पास जाती मैंकेजी को उस कुत्ते ने काटना शुरू कर दिया था। ये देखते ही मां कुत्ते को भगाने के लिए मैकेंजी के पास दौड़ी।

Trending Videos

मां लगी बचाने

सबसे पहले मां चेल्सी ने अपनी बच्ची को बचाने के लिए कुत्ते को हाथ से भगाने की कोशिश की।

लेकिन क्योंकि वो पड़ोस में रहने वाला कुत्ता मैंकेंजी को काटने लगा था इसलिए मां ने कुत्ते के साथ लड़ना शुरू कर दिया।

गजब तो तब हो गया जब मां ने कुत्ते को भगाने के लिए उसी के कान को पकड़ कर अपने दांतों से काट लिया। ये सब कुछ देखकर नन्ही चेल्सी ने भी एक कदम उठाया।
विज्ञापन

आ गई पुलिस

अपनी मां को कुत्ते के साथ इस तरह से लड़ते हुए देखने के बाद चेल्सी ने फौरन 911 डायल कर के पुलिस को मदद के लिए बुलाया।

हफपोस्ट के मुताबिक बच्ची की मदद मांगते ही फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। उसने सबसे पहले कुत्ते को गोली मारकी बेहोश कर दिया और फिर मां को सुरक्षित बाहर निकाला।

हांलाकि मां ने कुत्ते से अपनी बच्ची को बचाने में जीत हासिल कर ली, लेकिन उसके शरीर पर चोटों के निशान आ गए।

हे भगवान! इस मर्द के अंडकोष का वजन है 64 किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें