फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 हफ्ते के प्रीमैच्योर बच्चे की तस्वीर देख सदमे में आ जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमूमन औरतों को नौंवे महीने में प्रसव पीड़ा होती है लेकिन एलेक्सिस फ्रेट्ज को 19वें हफ्ते में ही प्रसव पीड़ा हुई।
विज्ञापन


उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अपने बेटे वाल्टर जोशुआ फ्रेट्ज को जन्म दिया। वाल्टर एक प्री-मैच्योर बच्चा था और उसकी मौत हो गई।

पर एलेक्सिस ने उसकी तस्वीरें खींच ली थीं और अब उन्हें इंटरनेट पर पोस्ट किया है। ये तस्वीरें आपको वाकई सकते में डाल देंगी।

ये है एक दुखद कहानी

19वें हफ्ते में बच्चे को जन्म देने वाली एलेक्सिस के पति ने ये सारी तस्वीरें ली हैं। एलेक्सिस को इस वजह से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

लेकिन उनका कहना है कि वो अपनी कहानी अपने हर दोस्‍त और रिश्तेदार तक पहुंचाना चाहती थीं। इसीलिए उन्होंने अपने बेटे की तस्वीरों को ब्लॉग पर डाला है।

क्या हुआ था?

एलेक्सिस को गर्भावस्था के 19वें हफ्ते में ही ब्लीडिंग होने लगी। उन्हें जांच के लिए इंडियाना असपताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इस प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई।

काफी दुखदायी था ये

डेली मेल की खबर के अनुसार, एलेक्सिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल के वेटिंग रूम में तीन गिलास पानी पिलाया गया लेकिन उन्हें भयंकर दर्द शुरू हो गया। ये प्रसव पीड़ा थी।
 
वो बताती हैं कि जिस समय उनकी डिलीवरी हुई वो अपने बच्चे को देख सकती थीं, जो लगभग पूरा विकसित हो चुका था। वो बताती हैं कि उन्होंने उसके दिल की धड़कन भी सुनीं।
विज्ञापन

वायरल हो रही है तस्वीरें

एलेक्सिस का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनके बेटे की तस्वीर को लोग इस तरह शेयर कर रहे हैं।

वो बताती हैं कि उन्हें कई दूसरी औरतों ने मेल करके अपने ‌गर्भपात की कहानी उनसे साझा की है। वो इसे एक कुछ सेकंड की एक पूरी जिंदगी मानती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें