फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां, जिसने बनाई जुड़वां बच्चे पैदा करने की हैट्रिक

Mon, 03 Jun 2013 01:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे चमत्कार तो नहीं लेकिन अनूठा जरूर कह सकते हैं। आपने जुड़वा बच्चों से जुड़े कई किस्से सुने और पढ़े होंगे लेकिन ये मामला जरा हटके है।
विज्ञापन


स्कॉटलैंड के सबसे बड़े शहर ग्लासगो में एक दंपति के घर तीसरी बार जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। कैरेन रोजर और उनके पति कॉलिन रोजर तीसरी बार जुड़वा बच्चों के मां-बाप बनकर फूले नहीं समां रहे हैं।
विज्ञापन


वैसे खुश होने वाली बात भी है क्योंकि कैरेन और कॉलिन पांच लाख दंपतियों में से एक ऐसे दंपति हैं जिनके यहां हर बार जुड़वा बच्चों का ही जन्म हुआ है।

डेली मेल की ख्ाबर के अनुसार, इस बार उन्होंने एक लड़के और लड़की को जन्म दिया है। रोजर दंपति ने बताया कि उन्हें पता था कि इस बार भी वो जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं लेकिन उन्होंने कभी ये जानने की कोशिश नहीं की कि ये लड़का या फिर लड़की। लेकिन डिलीवरी के बाद जब उन्हें पता चला कि उनके घर एक नन्हीं परी आई है, उनकी खुशी और बढ़ गई।
विज्ञापन


रोजर दंपति छह बच्चों के अभिभावक हैं, जिनमें से पांच लड़के हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें