फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे में कैद हो गया डॉल्फिन का 'संतान शोक'

Thu, 28 Mar 2013 12:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
समुद्री सफारी पर निकले लोग डॉल्फिनों की उछलकूद और मुठभेड़ देखते आए हैं। लेकिन पिछले दिनों समुद्री सफारी पर निकले एक दल का डॉल्फिनों की एक अनोखी और मार्मिक प्रक्रिया से सामना हो गया। इस दल ने नन्हे शावक की मौत पर दुख मनाती मादा डॉल्फिन और दल की हरकतों को कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन




हफिंगटन पोस्ट के अनुसार कैप्टन डेव डॉल्फिन एंड व्हेल वाचिंग सफारी पर निकला एक दल उस समय हैरत से भर गया जब उसने अपनी पीठ पर मृत बच्चे को लादे शोक मना रही डॉल्फिन को देखा। ठीक वैसे ही, जैसे बंदरिया अपने मृत बच्चे को छाती से लगाए घूमती रहती है।

यू ट्यूब पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि मादा डॉल्फिन मर चुके शावक को पीठ के पर पर लादे घूम रही है। यही नहीं डॉल्फिनों का एक दल शोक मनाती मादा और मृत बच्चे की सुरक्षा कर रहा है।
विज्ञापन


दल के नायक कैप्टन डेव एंडरसन ने यूय्टूब की पोस्ट पर लिखा है कि मृत बच्चे की हालत देखकर साफ हो रहा है कि उसकी कुछ दिन या शायद कुछ हफ्ते पहले मौत हो चुकी है।

डेव ने कहा कि उनकी 20 साल की वाटर व्हेल वाचिंग लाइफ में ये पहला क्षण था जब उन्होंने डॉल्फिन को मातम मनाते देखा। डेव ने कहा कि हो सकता है कि मादा व्हेल अपने बच्चे की मौत के सच को स्वीकार न कर पा रही हो। अन्य डॉल्फिन उसकी सुरक्षा में इस तरह घूम रही थी मानों अंतिम संस्कार हो रहा हो।

दल में शामिल एक अन्य सदस्य टोनी ग्रीन ने कहा कि इस फुटेज को देखकर लगता है कि इंसान और डॉल्फिन कुछ ज्यादा अलग नहीं है। जानवरों की भावना भी इंसानी भावना की तरह ही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें