फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी बात पर मां ने काट लिए बेटे के कान

Sat, 13 Jul 2013 03:14 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या कोई मां अपने ही बच्चे को नुकसान पहुंचाना का सोच सकती है? आप कहेंगे कोई और भले कर दे लेकिन मां ऐसा काम नहीं कर सकती- लेकिन अफ्रीका के उक्वाला में एक महिला ने अपने बच्चे के कान काट के फेंक दिए।
विज्ञापन


अफ्रीकन सीयर के अनुसार, जितनी चौंकाने वाली ये घटना है उतना ही चौकाने वाला इसका कारण है। दरअसल इस मां को गुस्सा सिर्फ इस बात पर आया कि उसका सात साल का बच्चा अपने पिता के रिश्तेदारों के यहां क्यों गया।
विज्ञापन


हालांकि इस महिला के पति की पिछले साल ही मौत हो चुकी है और जब उसका बच्चा अपने पिता के रिश्तेदारों से मिलने चला गया तो उसका गुस्सा भड़क उठा।

रिश्तेदारों की मानें तो इस महिला को इस बात पर शुरू से आपत्ति रही है और उस दिन तो हद ही हो गई और उसने गुस्से में अपने बेटे के कान ही काट डाले।

मां बन गई पूतना

बच्चे को एक पड़ोसी की मदद से अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर मां को जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें