फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पूजे जाते हैं 'मच्छर भगवान', मंदिर भी बना

Wed, 28 Nov 2012 01:21 PM IST
बोकारो।
विज्ञापन
विज्ञापन
मच्छर अब अदना नहीं रहा। एक मच्छर क्या कर सकता है, लोग पहचान गए हैं। इसलिए अब तक हम मच्छरों को इंसान का दुश्मन मानते थे, लेकिन अब मच्छर भगवान का एक रूप बन गया है। उन्हें अब भगवान की तरह पूजा जा रहा है। यह बातें कोरी कल्पना नहीं हैं, बल्कि यह सच है। डेंगू और मलेरिया बुखार जैसे रोगों से बचने के लिए झारखंड के बोकारो में लोग मच्छर भगवान की पूजा कर रहे हैं, ताकि वे मच्छर जनित रोगों से बचे रहें।
विज्ञापन


एक दिन पहले चास में मच्छर की एक विशाल प्रतिमा स्थापित की गई और सोमवार को श्रद्धालुओं ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में उन्होंने मृदंग बजाए और मंत्रोच्चार किया। मच्छर की प्रतिमा के सामने हवन किया गया। एक पुजारी ने सैकड़ों लोगों के सामने मंत्रोच्चार किया और मच्छर भगवान को माला पहनाकर उनकी पूजा की।

जिले के एक निवासी राजेंद्र महतो ने बताया कि जिले में डेंगू के सैकड़ों मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग अभी जागा नहीं है। हमने मच्छर से बचने की कोशिश की है, मच्छर की प्रतिमा लगाकर और इसकी पूजा कर इसे खुश करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें