फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरकर भी जिंदा है वो, कब्र से आती है बेहिसाब खुशबू

Mon, 09 Sep 2013 10:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने आत्माओं से जुड़ी तरह-तरह की कहानियां और किस्से सुने होंगे लेकिन ये कहानी थोड़ी अलग है। जहां न तो कोई आत्मा है और न ही साया लेकिन फिर भी इस गांव के लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मानते।
विज्ञापन


हालांकि हम ये स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस खबर के माध्यम से हम किसी भी प्रकार के अंधविश्वास का समर्थन नहीं करते। क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, येमेन के गांव में लगभग चार महीने पहले एक जवान महिला की मौत हो गई थी। जिसे पूरे कर्मकांड के साथ दफना दिया गया था।

लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि चार महीने बाद भी महिला की कब्र जस कीतस बनी हुई है और आज भी वहां से खुश्बू आती है।

कब्र से मुर्दे को निकालकर नचाते हैं यहां के लोग

एक स्थानीय समाचार पत्र की खबर के अनुसार, येमेन के धाफर गांव में एक रोज तेज बारिश हुई और इस बारिश की वजह से कब्रिस्तान में कई ताबूत बाहर आ गए। जब बारिश रुकी तो गांव वाले उन ताबूतों को ठीक करने वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उस समय उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब उन्होंने देखा कि एक ताबूत के अंदर का शव अब भी ताजा ही है। इतना ही नहीं शव से सुगंध भी आ रही थी।

शव से सुगंध आना गांववालों के लिए भी आश्चर्य का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस महिला का ये शव है उसकी मौत 20 साल में हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें