अगर आप ये तय नहीं कर पा रहे हैं कि ये बच्चे किस चीज की सवारी कर रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि ये कोई कार नहीं है।
डेली मेल की खबर के अनुसार, ब्रिटेन के किसान मार्क बैग्स ने ये विशालकाय कद्दू उगाया है, जो देखने में किसी छोटी कार जैसा मालूम पड़ता है।
बैग्स को उम्मीद है कि उनका ये अजूबा कद्दू उन्हे वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह दिला सकता है। लेकिन ये कद्दू यूं ही पैदा नहीं हो गया। बैग्स ने छह महीने की कड़ी मेहनत के बाद इसे पैदा किया।
शर्मनाक! भर्ती करने से इनकार, लॉन में जन्मा बच्चा
बैग्स को उम्मीद है कि उनका ये कद्दू किसी छोटी स्मार्टकार जैसा ही है, जो लंदन के अब तक के सबसे बड़े कद्दू होने का रिकॉर्ड बना सकता है।
कद्दू के वजन का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इसे हिलाने-डुलाने के लिए छोटे ट्रक की जरूरत पड़ती है।
आपने आज तक नहीं देखी होगी सांपों की ऐसी जुगलबंदी
बैग्स बताते हैं कि इस कद्दू के इतना वजनी होने के पीछे जो सबसे खास वजह है। वो ये कि इसे जैव बीजों से उगाया गया है।
वैसे बैग्स के लिए ये कोई नई बात नहीं है। वो साल 2005 से ही इस तरह की चीजें उगा रहे हैं।
जरा इधर भी की अन्य खबरें पढ़ने और गैलरी देखने के लिए यहां क्लिक करें