सफर चाहे कहीं का भी, कैसा भी हो लेकिन अगर सहयात्री बुरा हो तो कुछ देर का सफर भी अंग्रेजी का सफर बन जाता है। वो भी तब जब बार-बार शिकायत करने के बावजूद आपकी बात नहीं सुनी जाए और आपको उसी हाल में यात्रा करनी पड़े।
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, कुछ ऐसा ही अनुभव कैलिफोर्निया की मोनिका एमेस्टॉय को भी हुआ। अनुभव कितना बुरा रहा होगा, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जता सकता है कि मोनिका ने यूनाइटेड एयरलाइंस पर मुकदमा कर दिया है।
दरअसल मोनिका पिछले साल अक्टूबर में न्यूयॉर्क से लॉस एंजिलिस जा रही थीं। तभी उनका ध्यान अपने साथ बैठे व्यक्ति पर गया। वो अपनी पॉकेट में हाथ डालकर कुछ अजीबो-गरीब हरकत कर रहा था।
मोनिका को ये थोड़ा अजीब और गंदा लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत एयरलाइंस स्टाफ के सदस्य से कर दी। हालांकि पहली शिकायत के बाद स्टाफ ने उस व्यक्ति को ऐसा न करने को जरूर कहा लेकिन उसके उसके जाते ही उसने खुलेआम हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया।
मोनिका ने दोबारा इसकी शिकायत की तो क्रू ने बड़ी ही लाचारगी जताते हुए कहा कि वो इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। उसके मुताबिक उसने सोचा कि वो अपनी सीट बदल ले लेकिन प्लेन में कोई सीट खाली नहीं थी।
मोनिका और उसके पिता ने इस बाबत एयरलाइंस पर केस किया है।