फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और देखते ही देखते मगरमच्छ को निगल गया वो...

Mon, 03 Mar 2014 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आप इसे जानवरों की दुनिया की सबसे हैरान कर देने वाली जंग कह सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस जंग में एक अजगर ने हैरतंगेज तरीके से एक बड़े से मगरमच्छ को अपना भोजन बना लिया।
विज्ञापन


यूं तो आम तौर पर मगरमच्छ जैसा जानलेवा अन्य जानवरों पर भारी पड़ता है।

लेकिन इससे अलग ब्रिटेन के क्वीन्सलैंड में नजदीक लेक मूनदारा में एक अजगर ने बड़ी चालाकी से एक शांत बैठे मगरमच्छ को निगल लिया।

अजगर के लपेटे से बचा नहीं वो

इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें बताती हैं कि झील के किनारे बेखौफ आराम कर रहे मगरमच्छ को चोरी छुपे पीछे से आकर अचानक अजगर ने अपने लपेटे में ले लिया।

अजगर का झपट्टा इतना जोरदार था कि उसमें मगरमच्छ बुरी तरह से सिकुड़ गया।

बच के नि‌कलने के लिए जूझते मगरमच्छ ने अपनी पूरी कोशिश की लेकिन बदकिस्मती से वो ऐसा नहीं कर पाया।
विज्ञापन

जब दोगुना हो गया पायथन

कुछ ही वक्त में मगरमच्छ जैसा भयानक और विशाल जानवर अजगर की गिरफ्त में ऐसे जकड़ा जा चुका था कि वो अब अजगर के मुंह के अंदर था।

अजगर ने एक ही घोंट में मगरमच्छ को लील गया और ‌फिर उसका शरीर पहले से दोगुना हो गया।

फिर क्या था, मजेदार भोजन को खा वो बेहद शांति से फिर झील में चला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें