फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और खड़े होते ही गिर पड़ती है वो

Thu, 30 May 2013 04:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मॉडल के लिए अच्छी चाल का होना बहुत जरूरी है लेकिन ये एक ऐसी मॉडल है जो चलना तो दूर, खड़ी भी नहीं हो सकती।
विज्ञापन


एसेक्स की चेस्ले रेनॉल्ड्स एक ऐसी मॉडल हैं जो अब जिंदगी भर खड़ी नहीं हो सकेंगी। लेकिन ये सब बचपन से नहीं है। रेनॉल्ड्स एक समय में बतौर ट्रेनी नर्स और पार्ट-टाइम नर्स के रूप में काम कर चुकी हैं। लेकिन उस दिन कुछ घंटों में ही उनकी दुनिया हमेशा-हमेशा के लिए बदल गई।

डेली मेल की खबर के मुताबिक 22 साल की यह पूर्व मॉडल पोस्टुरल टेकीकॉर्डिया सिंड्रोम से पीड़ित है। इस बीमारी में मरीज जैसे ही खड़ा होता है, उसके दिल की धड़कन इतनी बढ़ जाती है कि वो चक्कर खाकर गिर जाता है।
विज्ञापन


रेनॉल्ड्स के मुताबिक उन्हें आज तक यकीन नहीं हो पाता है कि उन्हें इस तरह की कोई बीमारी है। पहले वो दौड़ती-भागती काम करती रहती थी लेकिन अब उसके लिए खड़ा होना भी दुश्वार है।

रेनॉल्ड्स अब अपना ज्यादातर समय व्हीलचेयर पर ही बिताती हैं। वो घुटनों के बल चलने का भी अभ्यास कर रही हैं। बीमार पड़ने से पहले रेनॉल्ड्स चेल्म्सफोर्ड अस्पताल में काम करती थीं। उनकी शिफ्ट 15 घंटे की थी। एक दिन वो अस्पताल में बेहोश हो गईं।
विज्ञापन


जब होश आया तो उन्हें लगा कि सुबह नाश्ता न करने की वजह से ऐसा हुआ है लेकिन अगले ही पल जब उन्हें होश आया तो सबकुछ बदल चुका था। कभी मरीजों के लिए खड़े रहने वाली और रैंप पर कैटवॉक करने वाली रेनॉल्ड्स आज व्हीलचेयर की मोहताज बनकर रह गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें