फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन बंद रखिए और खाने का आधा बिल ही भरिए

Fri, 22 Nov 2013 04:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इजरायल की राजधानी जेरूसलम में एक रेस्टोरेंट मालिक लोगों को यह बताने की कोशिश कर रहा है कि आप हमारे खाने का मजा लीजिए, हम बिल भी आपसे आधा लेंगे लेकिन बदले में आपको अपना मोबाइल फोन बंद करना होगा।
विज्ञापन


क्या आप भी बिना कुछ किए कमाना चाहेंगे हजारों?

जवादत इब्राहिम कहते हैं कि स्मार्टफोन संस्कृति ने खाना खाने की पुरानी परंपरा को बिगाड़ दिया है। उनका मानना है कि उन्होंने जो डिस्काउंट लोगों को दिया है, शायद उससे लोग फिर से आपसी मेलजोल, बातचीत और खाने की तारीफ में अपना समय बिताएंगे ना कि सर्फिंग, मैसेजिंग या फिर फोन कॉल में अपना समय बर्बाद करेंगे।

एक साल तक पति के लाश सोई ये महिला

49 वर्षीय इब्राहिम कहते हैं मैं कुछ तो बदल रहा हूं। शायद यह बहुत छोटी तब्दीली है लेकिन मैं खाने के तौर तरीके को बदल दूंगा।

इब्राहिम ने अपने शहर के नाम पर ही अपने रेस्टोरेंट का नाम रख दिया, अबू घोष। यह रेस्टोरेंट राजधानी जेरूसलम से 10 किलोमीटर बाहर स्थित है। यह शहर अपनी आपसी मेलजोल के अलावा क्रीमी काबुली चने की चटनी और भुने मीट के लिए मशहूर है।
विज्ञापन


इब्राहिम ने इस रेस्टोरेंट की शुरुआत 1993 में लॉटरी में जीते हुए पैसे से की थी। इब्राहिम कहते हैं कि 'मोबाइल रोग' से ग्रसित इस देश में खाने खाते हुए बातचीत की आदत खत्म हो गई है। लेकिन स्मार्टफोन के आने के बाद से ये चीजे तो और खराब हो गई हैं।

द वाशिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार, वो कहते हैं कि दोस्तों का समूह हो या शादी शुदा जोड़े, सभी खाने की मेज पर बैठे हुए अपना-अपना मोबाइल स्क्रीन देखते रहते हैं, और फिर कहते हैं कि क्या खाना फिर से गरम हो पाएगा?

यह पैर है या पहाड़? एक युवती बन गई 'डायन'

टेक्नॉलॉजी अच्छी चीज है। लेकिन जब आप खा रहे हों, खासकर जब आप किसी और के साथ हों तो खाने का मजा लीजिए, बातें कीजिए। कई लोग चुपचाप बैठे रहते हैं और ना तो साथियों का और ना ही खाने का मजा लेते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें