फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट में पैदा हुई, पटरी पर गिरी और जिंदा बच गई

Thu, 24 Oct 2013 01:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे के पैदा होने से पहले घरवाले तरह-तरह की तैयार करते हैं। इस बच्ची के मां-बाप ने भी उसे लेकर तरह-तरह के सपने देखें होंगे लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके बच्चे का जन्म कुछ ऐसे होगा।
विज्ञापन


11 ऐसी तस्वीरे जो आपने आज तक नहीं देखी होंगी

इस बच्ची के जन्म को चमत्कार भी कह सकते हैं। क्योंकि बच्ची का जन्म टॉयलेट में हुआ और इससे पहले कि उसकी मां उसे संभाल पाती वो टॉयलेट पॉट से फिसलकर पटरी पर गिर पड़ी।

प्रेगनेंसी की 9 अनदेखी तस्वीरें

लेकिन अचंभे की बात ये रही कि उसे मामूली खरोंचे के अलावा कुछ भी नहीं हुआ। ट्रेन चलती रही, लेकिन बच्ची सलामत बच गई।

इस शख्स का मुंह देखकर दंग रह जाएंगे आप

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के झुमका गांव की रहने वाली अफरोजा अपनी गर्भवती बेटी रेहानी के साथ लालगोला पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब ट्रेन पलाशी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो महिला शौचालय गई और वहीं बच्ची का जन्म हो गया। बच्ची फिसलकर पटरी के बीच जा गिरी।

रेहानी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर अफरोजा शौचालय की ओर दौड़ी और यात्रियों से मदद की गुहार लगाई, जिन्होंने ट्रेन रुकवाई और बच्ची को बचा लिया गया।

'जरा इधर भी' की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें