फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाख कमियां, फिर भी औरतों के दीवाने मर्द

Sat, 24 Nov 2012 01:09 PM IST
लंदन।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनपसंद पार्टनर मिलना पिज्जा खाने जितना आसान नहीं है। दुनिया के 80 फीसदी पुरुष ये मानते हैं कि आदर्श महिलाओं का मिलना मुश्किल है। लेकिन अच्छी बात ये है कि पुरुष महिलाओं को उनकी खामियों के बावजूद पसंद करते हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन में एक नए सर्वेक्षण के अनुसार पांच में चार पुरुष महिलाओं को उनकी खामियों के बावजूद पसंद करते हैं। 2000 पुरुषों पर किए गए सर्वेक्षण में शोधकर्ताओं ने पाया कि किसी भी व्यक्ति ने अपने साथी को आदर्श नहीं बताया। इसमें उनका गुस्साए खेल को नापसंद करना, मोटा होना जैसी बातें उनकी खामियों में शामिल हैं।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार हालांकि पांच में चार पुरुष मानते हैं कि वे उन्हें पसंद करते हैं जबकि इनमें से आधे लोगों का मानना है कि वर्तमान साथी ही उनका पसंदीदा साथी है, जो उनके लिए ही बनी है। इस शोध में यह पता चला कि ज्यादातर पुरुष अपने साथियों को 67 फीसदी ही आदर्श मानते हैं।
विज्ञापन


एक अन्य शिकायत जिसके कारण पुरुष अपने साथी को आदर्श नहीं मानते, वह है उनका किसी भी बात को बड़ा बना देना, उनकी गाड़ी चलाने की आलोचना करना और सीरियलों को देखने के लिए लालायित रहना। तैयार होने में समय लगाना भी पुरुषों की शिकायत में सर्वोपरि है, जो उन्हें महिलाओं को आदर्श मानने से रोकता हैं। दस में से छह पुरुषों का मानना है कि उनकी प्रेमिका जानबूझकर उनके पोशाक पहनने के तरीकों और उनके खानपान को बदलना चाहती हैं। दस में से केवल चार पुरुषों ने ही पूरे विश्वास से कहा कि वे अपने साथी को पूरे तरीके से समझते हैं। हालांकि लगभग 47 फीसदी पुरुष इस बात से सहमत होते हैं कि उनकी वर्तमान साथी ही उनकी पसंदीदा साथी है और उसके साथ वे जीवन बिताना चाहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें