'एक थी डायन' फिल्म तो देखी होगी आपने? जिसमें दो-दो चुड़ैलों को लंबी-लंबी चोटी में दिखाया गया है और बताया गया है कि चुड़ैल की सारी ताकत उसकी चोटी में ही होती है।
लेकिन ये औरत न तो कोई चुड़ैल है और न ही डायन। हां, लेकिन इसके बाल देखकर आप दंग जरूर रह जाएंगे। 47 साल की आश्ाा ने पिछले 25 साल से बाल नहीं कटाए हैं और अब आलम ये है कि अटलांटा की इन मोहतरमा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जा चुका है।
नाइजीरिया न्यूज के अनुसार, इस महिला के बालों का कुल वजन करीब 18 किलो है। लेकिन आशा मंडेला नाम की इस महिला को अब डॉक्टरों ने बाल कटवाने की सलाह दी है। दरअसल, लंबे बाल की वजह से शरीर का सारा प्रोटीन बालों में जा रहा है और उसकी सेहत पर बुरा असर हो रहा है।
अधिकारिक तौर पर आशा के बालों की लंबाई 19 फुट छह इंच है लेकिन अगर उनके बालों को सीधा कर दिया जाए तो ये 55 फट से भी अधिक हैं।
देखें ये खास तस्वीरें: