आमतौर पर हमारे आपके घर अगर कोई मेहमान आता है तो हम उसकी खातिरदारी में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं, घर सजाते हैं और हर वो काम करते हैं, जो उसे अच्छा लगे।
लेकिन केन्या और तंजानिया में ये नियम कुछ अलग हैं। केन्या और तंजानिया की मसाई जनजाति अपने मेहमानों का स्वागत कुछ अलग ही तरीके से करती है।
ये जनजातियां एक-दूसरे के हाथ पर थूककर अभिवादन करती और लेती हैं। एक दूसरे से हाथ मिलाने से पहले दोनों लोग एक-दूसरे के हाथ पर थूकते हैं।
आप कह रहे होंगे कि ये क्या तरीका हुआ, लेकिन मसाई समुदाय में इसे सम्मान का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा यहां नवजात बच्चे पर भी थूकने का नियम है। उनका मानना है कि ऐसा करने से बच्चे के पाप दूर हो जाते हैं।