फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढक-मेंढकी की शादी, गांव वाले बने बाराती

Wed, 21 Aug 2013 10:49 AM IST
सोनभद्र/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बारिश नहीं होने और जिले को सूखे से बचाने के लिए आदिवासियों ने सोमवार को ब्लाक के लिलासी गांव में मेढक और मेढकी का ब्याह कराया। लिलासी गांव के लोग आटो पर सवार होकर मुरता पहुंचे।
विज्ञापन


वहां से बारात की शक्ल में निर्धारित स्थान पर पहुंचे। यह संयोग ही रहा कि शादी के कुछ देर बाद करीब चार घंटे जमकर बारिश हुई। आदिवासियों का मानना है कि ऐसा टोटका करने से बारिश होती है।

मजे की बात यह थी कि बारिश से बचने के लिए बाराती अपने हाथों में पहले से छाता लिए हुए थे।

लिलासी देव स्थल से बारात मुरता देव स्थल पर लोग धूमधाम से बारात लेकर पहुंचे। निर्धारित स्थान से कुछ दूर पहले तक लोग पैदल ढोलक की थाप पर नाचते-गाते चल रहे थे।
विज्ञापन


जैसे-जैसे बारात आगे बढ़ रही थी लोगों की भीड़ जुटती जा रही थी। वहां दोनों गांवों के लोगों द्वारा विधि-विधान से शादी की रस्म पूरी कराई। बारात विदाई के बाद वर-वधू को लिलासी देवस्थल चौरा पर देवी को प्रणाम कराकर पास स्थित पोखरी में जीवनयापन करने के लिए छोड़ दिया गया।

मुरता गांव के प्रधान रामसेवक यादव ने बताया कि शाम ढलते ही लिलासी गांव में करीब चार घंटे जोरदार बारिश हुई, गांव वालों और बुजुर्गों का कहना है कि समय से पानी बरसेगा, तभी धान की रोपाई हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें