आपने मीट, मछली और चिकन से सजी दुकान तो जरूर देखी होंगी, लेकिन क्या कभी इंसानी अंगों से सजी दुकान देखी हैं?
ऐसी दुकान जहां इंसान का सिर, हाथ, पैर, कान और आंख बिकता हो? सुनने में ही कितना डरावना लगता है, लेकिन ये सच है। लंदन की एक दुकान में इंसानी शरीर के टुकड़े बेचे जाते हैं और लोग इन्हें खरीदने के लिए आ भी रहे हैं।
ये मानव अंग असली नहीं हैं और इन्हें सुअर के मांस को आकार देकर बनाया गया है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि लोग इन मानव अंगों के आकार से काफी प्रभावित हैं और झोला भर-भरकर ये मांस खरीद कर घर ले जा रहे हैं।
ब्रिटेन के मशहूर मीट बाजार में स्थित दुकान वेस्कर एंड सन में ये मानव अंग धड़ल्ले से बिक रहे हैं। ये दुकान 1966 से उच्चकोटि का मीट बेचने का दावा करती है।
अफ्रीका न्यूज पोस्ट की खबर के अनुसार, दरअसल ये शरीर के अंग जॉम्बी कंप्यूटर गेम रेजिडेंट एविल 6 को प्रोत्साहित करने के लिए बेचे जा रहे हैं।
देखें वीडियो: