क्या ऐसा हो सकता है कि कोई औरत प्रेगनेंट हो और उसे पता भी न चले...? आप सोचेंगे कि ये कैसे हो सकता है जबकि गर्भ पलता तो मां के अंदर ही है। लेकिन मैराथन दौड़ने वाली त्रिश स्टेन को पता ही नहीं चला कि उसके गर्भ में एक बच्चा पल रहा है।
इतना ही नहीं जब त्रिश को लेबर पेन हुआ तो भी उसने इसे हल्के में लिया और सोचा कि ये ज्यादा प्रैक्टिस की वजह से है। लेकिन ये दर्द किसी और वजह से था और दर्द उठने के अगले दिन ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
डुलुथ की ये महिला रेसर तीन बच्चों की मां है। अपनी प्रेगनेंसी के बारे में उसने बताया कि इस दौरान न तो मेरा वजन बढ़ा और न ही गर्भ में कोई हरकत महसूस हुई।
रविवार शाम को स्टेन की पीठ में दर्द उठा लेकिन उन्हें लगा कि ये प्रैक्टिस की वजह से है लेकिन सोमवार को ये दर्द असहनीय हो गया। उनके पति ने एंबलेंस बुलाई और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि स्टेन गर्भवती है।
स्टेन ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म को जन्म दिया है लेकिन अपनी इस बात से वो अब भी सकते में है।