ललित राम को जिंदगी में एक ऐसे साथी की तलाश है, जो जिंदगीभर उनका साथ निभाए। भारत के एक पिछड़े गांव में रहने वाले ललित राम को एक दुर्लभ किस्म का ट्यूमर था।
ऐसे लोग जिन्होंने इंसानों को छोड़कर, की जानवरों से शादी
इस ट्यूमर की वजह से उनका चेहरा औरों की तुलना में काफी असामान्य नजर आता था। न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस के चलते उनका चेरहा काफी अजीब नजर आता था।
डेली मेल की खबर के अनुसार, इस ट्यूमर की वजह से वो न केवल अजीब दिखाई देते थे बल्कि उन्हें खाने-पीने में भी काफी दिक्कत होती थी। उन्होंने बताया कि इसके चलते वो अक्सर घर के किसी कोने में जाकर रोया करते थे।
पेंसिल की नोंक से रची नायाब दुनिया
लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि उनकी जिंदगी भी बदल जाएगी और अब उन्हें भी एक जीवनसाथी मिल जाएगी। ललित एक किसान के बेटे हैं।
आधे चेहरे वाली एक बहादुर लड़की की अजब कहानी
बेहद गरीब परिवार में होने की वजह से वो कभी भी इस बीमारी का इलाज नहीं करा पाए। न ही उन्हें कहीं काम ही मिला। ललित अपने घर पर ही भैंसों की देखरेख किया करते थे लेकिन ऑपरेशन के बाद उनके चेहरे में काफी सुधार आया है।
23 वर्षीय ललित बताते हैं कि जब वो छोटे थे तो ये ट्यूमर काफी छोटा था लेकिन समय के साथ ही ये बड़ा होता गया। वो बताते हैं कि वो घर के बाहर जाकर काम करना चाहते थे लेकिन लोग की आलोचनाओं ने उन्हें कभी आत्मनिर्भर नहीं बनने दिया।
'मुझे सेक्स के लिए लड़की चाहिए', पढें 5 अजीबोगरीब शिकायतें
ललित के जीवन में ये बदलाव एक टीवी शो के बाद आया, जिसमें उनकी कहानी दिखाई गई। उनकी कहानी देखने के बाद डॉक्टरों की एक टीम ने उनका ऑपरेशन किया और अब उनका चेहरा पहले से कहीं बेहतर है।
ललित को सबसे अधिक खुशी इस बात की है कि अब वो बाहर जाकर काम कर सकेंगे।