आपने वो गाना तो सुना ही होगा कि, सीने में दिल है, दिल में है धड़कन...। लेकिन इस शख्स के लिए ये गाना, कोई वजूद नहीं रखता है।
गाने की बात तो अलग है, मजबूरी ये है कि इस शख्स का दिल सीने में नहीं, बल्कि पेट में है। आपको हैरानी तो जरूर हो रही होगी, लेकिन ये सौ फीसदी सच है।
दूल्हा छोड़कर भगा तो मेहमान को ही बना लिया दूल्हा
डेली मेल की ख्ाबर के अनुसार, चीन के हो झिलियांग का दिल सीने में नहीं बल्कि पेट में है। 24 वर्षीय झिलियांग को कोनजेनिटल कार्डियक एक्सपोजर सिन्ड्रोम नाम की बीमारी है।
जब कुत्तों ने ओढ़ा अपने मालिकों का चोगा
एक ओर जहां सामान्य स्थिति में दिल, सीने में होता है और नजर नहीं आता वहीं इस शख्स का दिल त्वचा के नीचे धड़कता हुआ दिखाई देता है।
झिलियांग बताते हैं कि उनके मां-बाप को भरोसा भी नहीं था कि वो इतने साल जिंदा रहेंगे। वो जिंदा तो रहे लेकिन अब उन्हें सर्जरी की जरूरत है।
अमूमन इस सिन्ड्रोम से पीड़ित 90 फीसदी लोग जिंदा नहीं रह पाते हैं, लेकिन झिलियांग उन 10 फीसद खुशकिस्मत लोगों में से एक हैं।
कुछ समय पहले उन्होंने एक समाचार पत्र में पढ़ा कि उन्हीं के जैसा एक और शख्स है, जिसने अपना ऑपरेशन करा लिया है और अब वो पूरी तरह स्वस्थ है।
11 ऐसी तस्वीरें जो कर देंगी आपको रोमांचित
साथ ही उसका दिल भी अपनी पुरानी जगह पर आ गया है। इसके बाद उन्होंने बाल काटने की नौकरी छोड़ दी और वुहान आ गए।
उन्होंने डॉक्टरों से संपर्क किया। डॉक्टर उनकी सर्जरी करने की योजना बना रहे हैं।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)