वो कंस्ट्रक्शन साइट पर पत्थर उठाने और गिराने का काम करता था। 24 साल के इस नौजवान को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसकी जिंदगी में अभी एक ऐसी घटना घटने वाली है जो उसे आने वाली जिंदगी में भी पल पल यादा रहेगी।
कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले ऐलविस रोमियो उन दिनों एक पुरानी जमीन को ढहाने का काम कर रहे थे।
कई चीजों के बीच वो खुद को बैलेंस करने का काम कर ही रहे थे कि अचानक वो अपने आप को संभाल नहीं पाए।
इससे बाद वो सीधे जमीन पर पड़े कॉनक्रीट पर सिर के बल जा लड़े।
खोपड़ी खो चुके थे
जिस वक्त ऐलविस जमीन पर गिरे, उनके सिर पर गंभीर चोटें आई और वो अपना होश खो बैठे।
साइट पर मौजूद अन्य लोग उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए और वहां पहुंचते हुए वो कोमा में जा चुके थे।
डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया कि एक्सिडेंट में ऐलविस अपनी खोपड़ी खो चुके हैं और अब एक जरा सी चोट भी उनकी जान ले सकती है।
नहीं है रूपए
इनते भारी एक्सिडेंट के बाद सर्जनों का कहना है कि अगर आने वाले जिंदगी में ऐलविस निडर होकर जीना चाहते हैं, तो उन्हें सिर के गायब हिस्से पर एक प्रोस्थेटिक सिर लगवाना पड़ेगा।
इस सर्जरी को करवाने के लिए ऐलविस ने हामी तो भर दी है लेकिन उनके पास सर्जरी कराने लायक रूपए नहीं हैं।
उन्हें सिर के ऑपरेशन के लिए लगभग 900 पाउंड की जरूरत है। उन्हें किसी हाल में भी ये ऑपरेशन करा लेना है क्योंकि उनका आधा दिमाग सिर्फ चमड़ी की परत ओढ़े हुआ है, उसमें से खोपड़ी गायब है।
कब्रिस्तान से निकालते थे लाशें, फिर भून कर खा जाते ये पाकिस्तानी भाई!