हम हमेशा से सुनते आए हैं कि गलती करने पर सजा या खामियाजा भुगतना पड़ता है। लेकिन ये कहावत उस वक्त झूठी साबित हो गई जब गलती करने पर एक व्यक्ति करोड़पति बन गया। एक छोटी सी गलती पर ऊपर वाले ने उसे छप्पर फाड़ कर पैसा दे डाला।
इस घटना को जानने वाले बता रहे हैं कि किस्मत का धनी स्कॉट बेनेट लॉटरी में विश्वास नहीं करता था और गलती से उसने टिकट खरीद लिया। बेनेट गेम का टिकट खरीदने गया था और दुकानदार ने उसे लॉटरी का टिकट दे दिया। किस्मत देखिए उसी टिकट पर करोड़ों की लॉटरी निकल आई।
गलती पर करोड़ों मिलने का ये उदाहरण अमेरिका के न्यू हैंपशायर शहर में देखने को मिला। यहां रहने वाले स्कॉट बेनेट नामक व्यक्ति ने 2.1 मिलियन डॉलर का जैकपॉट जीता, वो भी उस टिकट से जो उसने गलती से खरीद लिया था।
दरअसल, पिछले हफ्ते वह एक स्टोर पर लकी फॉर लाइफ लॉटरी गेम की टिकट खरीदने गया था, पर उसकी किस्मत में तो कुछ और ही था। शायद इसी लिए गलती से ही सही, उसकी जगह उसे ट्री स्टेट मेगाबक्स की दो टिकट दे दी गई जिसमें से एक पर 2.1 मिलियन डॉलर का जैकपॉट निकला।
स्कॉट की पत्नी कैथी बेनेट ने कहा कि वो इतनी खुश है कि बता नहीं सकती। इस बार क्रिसमस पर पहले से ज्यादा तोहफे लटके हुए हैं। कैथी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम काफी गरीब थे। हम जिंदगी में काफी खुश थे लेकिन भविष्य को लेकर कुछ शंका रहती थी। इसीलिए स्कॉट लकी फॉर लाइफ लॉटरी गेम की टिकट खरीदने गए थे।