फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांघ का बाल तोड़कर डाल दिया करी में ताकि...

Thu, 06 Jun 2013 05:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने खाने में कभी मक्खी, कभी कॉकरोच तो कभी सड़ा सामान निकलने की बात जरूर सुनी होगी। लेकिन क्या कभी ये सुना है कि किसी ने पैसे देने के डर से खुद ही खाने को गंदा कर दिया हो।
विज्ञापन


क्लीवलैंड का टायर्स ली जमाल्स फाइन इंडियन रेस्टोरेंट में खाना खाने गया। जहां उसने भरपेट खाना तो खा लिया लेकिन बिल न देना पड़े इसके लिए उसने अपनी जांघ से बाल तोड़कर खाने में डाल दिया।

उसके बाद उसने खुद ही हल्ला किया कि खाने में बाल है ताकि उससे कोई पैसा न मांगे। लेकिन उसकी ये सारी हरकत एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

रेस्टोरेंट के मालिक जमाल चौधरी ने बताया कि टायर्स अपने दोस्त के साथ आया था। उसने खाना पूरा खत्म करने के बाद वेटर को बुलाया और उससे कहा कि खाने में बाल था और इसलिए वो पैसे नहीं देगा।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट के मालिक ने जब पुलिस को बुलाया और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तब जाकर पूरा मामला साफ हुआ। जमाल ने बताया कि टायर्स इससे पहले भी कई दफे खाने का बिल चुकाए बिना जा चुका है।

इस बार जब वो आया तो हमने सबसे पहले यही पूछा कि उसके पास पैसे हैं या नही। उसने कहा कि पैसे का भुगतान उसका दोस्त करेगा। इस पर हमने उसे खाना परोस दिया लेकिन बाद में उसकी ये गंदी हरकत सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें