मिस्त्र के इब्राहिम हमौटो दुनिया के उन कुद चुनिंदा लोगों में से एक हैं जो कुछ ऐसा काम करते हैं कि कोई हैरत में पड़ जाए।
आप इसे इब्राहिम का जुनून कहें या फिर कुछ और लेकिन हाथ न होते हुए भी वो टेबल टेनिस जैसे गेम के उम्दा प्लेयर हैं और कई सूरमाओं को इस गेम में पटकनी दे चुकें हैं।
खास बात ये है कि इब्राहिम अपने मुंह से टेबल टेनिस खेलते हैं।
बचपन में हुआ एक्सीडेंट
इब्राहिम जब दस साल के थे तभी एक एक्सीडेंट में उन्हें अपने दोनों हाथ खोने पड़े।
बचपन से ही स्पोर्टी किस्म के इब्राहिम पर शुरूआत में ये एक्सीडेंट बड़ा बुरा गुजरा। लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और टेबल टेनिस के प्रति अपने प्यार को जारी रखा।
उन्होंने मुंह से ही ये गेम खेलना शुरू किया और फिर वो मुंह से ही इतना बढ़िया खेलने लगे कि जो देखता वहीं दंग हो जाता।
कुछ भी नहीं नामुमकिन
आप इब्राहिम को मुंह से खेलता हुआ देखने के लिए यूट्यूब पर जा सकते हैं। उन्होंने दुनिया के बेहतरीन प्लेयर्स के साथ अब तक खेला है।
उनका कहना है कि अगर इंसान दिल से कुछ करना चाहे, तो बड़ी से बड़ी बाधा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
ऐसे में जो कुछ भी इंसान चाहता है वो उसे जरूर हासिल करता है।
इन लोगों को देखकर बोल उठेंगे 'ओह माई गॉड'!