फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 साल से न तो नहाया न ही बनाई दाढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमूमन शादी के बाद लोग ज्यादा सज-संवरकर रहने लगते हैं लेकिन इस शख्स के साथ कुछ अलग ही है। बल्कि यहां तो पूरा माजरा ही उलट है। शादी क्या हुई जनाब ने बाथरूम जाना ही छोड़ दिया।
विज्ञापन


इंफॉर्मेशन नाइजीरिया के अनुसार, 65 साल के कैलाश सिंह न तो नहाते हैं और न ही अपनी दाढ़ी काटते हैं। आलम ये है कि इस चक्कर में उनकी दाढ़ी बढ़कर 6 फीट लंबी हो चुकी है। ये सिलसिला साल 1974 से चला आ रहा है, कैलाश न तो नहाते हैं और न ही दाढ़ी पर उस्तरा फेरते हैं।

उनका दावा है कि ऐसा करने के लिए एक संन्यासी ने उन्हें कहा था। संन्यासी ने इस बात का वादा किया था कि अगर कैलाश नहाना छोड़ देगा तो उसके घर एक अति सौभाग्यशाली बच्चे का जन्म होगा।
विज्ञापन


अब सौभाग्यशाली बच्चे की चाह में कैलाश के घर सात बेटियों का जन्म हो चुका है। उनकी 60 वर्षीय पत्नी कलावती देवी का कहना है कि उन्होंने कई बार कैलाश को नहलाने की कोशिश की लेकिन वो हर बार बच निकलते हैं।
विज्ञापन


हालांकि उनकी इस आदत की वजह से पास-पड़ोस में कैलाश का काफी मजाक भी उड़ाया जाता है लेकिन वो इसे ईश्वर की मर्जी बताते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें