आपने लोगों को धर्म के नाम पर दहकते अंगारों पर चलते देखा होगा लेकिन क्या कभी किसी को ज्वालामुखी से निकले लावा पर चलते देखा है?
आप कहेंगे ऐसा हो ही नहीं सकता है लेकिन इस शख्स ने इस असंभव को संभव कर दिखाया है। यू-ट्यूब पर वायरल हुए एक वीडियो में एक शख्स को सिसिले के माउंट एटना से निकलते ज्वालामुखी पर दौड़ते हुए दिखाया गया है।
आप भी देखें ये वीडियो:
40 सेकंड के इस वीडियो में ये आदमी बेधड़क ज्वालामुखी के लावे पर दौड़ रहा है लेकिन अंतिम कदम रखने के दौरान उसके दाएं पैर में आग का गोला नजर आता है।
हालांकि वैज्ञानिक इसे किसी चमत्कार से जोड़कर नहीं देखते और उन्होंने इसका वैज्ञानिक कारण भी दिया है।
ओहियो में डेनिस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक एरिक क्लेमेती ने इसे स्पष्ट किया है कि पिघला हुआ लावा जब ठंडी हवा के संपर्क में आता है तो क्रस्ट (ठोस) में तब्दील हो जाता है।
कुछ देर के लिए ये लावा ठोस और सहन करने लायक स्थिति में पहुंच जाता है। जिस पर कोई कोशिश करे तो आराम से चल सकता है।